संभल, जनवरी 26 -- रामपुर के जहांगीरपुर में मौसी के इंतकाल के बाद घर लौट रही महिला की बेरहमी से हत्या मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के कुछ साक्ष्य हाथ लगे हैं। वहीं पुलिस आरोपी बनाए गए महिला के ससुरालियों के अलावा अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है और कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। थाना क्षेत्र के गांव सिसौटा निवासी मुजम्मिल की पत्नी शहबुल निशा (32) गुरुवार सुबह अपनी दो वर्षीय बेटी जाहिरा के साथ रामपुर के जहांगीरपुर गांव में मौसी परवीन की मौत होने पर गमी में शामिल होने गई थी। शाम को वह मुरादाबाद जनपद के कटघर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मछरिया निवासी ताई सुगरा बेगम के साथ घर लौटने के लिए निकली थी। बिलारी पहुंचने पर ताई ने शहबुल को सिसौटा के लिए सवारी में बैठा दिया और खुद मुरादाबाद के लिए निकल गई। देर रात तक शहबुल और उसकी मासूम बेटी घर नहीं पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.