गिरडीह, फरवरी 11 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के रानाडीह गांव के निवासी ब्रह्मदेव रविदास की 25 वर्षीय पत्नी विमली देवी की सोमवार रात संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। परिजनों का कहना है कि विवाहिता का रक्तचाप बहुत ही कम हो गया था जिसके कारण उसकी मौत हो गई है। वहीं मृतका विमली देवी के भाई ने तिसरी थाना में आवेदन देकर ससुराल के लोगों पर उसकी जान मारने का आरोप लगाया है। इस सम्बन्ध में बताया गया कि विमली देवी शारीरिक रूप से बहुत ही कमजोर थी और उनका हमेशा बीपी लो रहा करता था। सोमवार की रात को विमली देवी का बीपी काफी कम हो गया। जिसके बाद पति द्वारा डॉक्टर से उनका इलाज कराया गया। लेकिन रात में ही विमली देवी ने दम तोड़ दिया। तिसरी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...