गोरखपुर, जनवरी 2 -- मेडिकल कॉलेज, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर थाना क्षेत्र के जंगल मातादीन स्थित सरस्वतीपुरम लेन नंबर-एक में गुरुवार को 29 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी पहचान शनि राव की पत्नी सुष्मिता सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, गुरुवार एक जनवरी 2026 को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके कुछ ही देर बाद सुष्मिता ने कथित तौर पर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में मौजूद लोगों ने जब उसे देखा तो तत्काल सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि सुष्मिता एक बच्चे की मां थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मामले की जांच की...