गाज़ियाबाद, दिसम्बर 31 -- -महिला के चचेरे भाई ने पुलिस को दी सूचना, हत्या का आरोप लोनी, संवाददाता। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की पूजा कॉलोनी में महिला की मंगलवार तड़के संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चचेरे भाई ने बहन के गले पर निशान देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पति से पूछताछ में जुटी है। पूजा कॉलोनी में सोमवार बाजार निवासी वीरेंद्र उर्फ लल्लू का विवाह करीब नौ वर्ष पूर्व फतेहपुर निवासी मेवालाल की बेटी 28 वर्षीय सोनी से हुआ था। वीरेंद्र राजमिस्त्री है और शराब पीने का आदी है। दोनों के तीन बच्चे हैं। सोनी के चचेरे भाई सुशील ने बताया कि मंगलवार तड़के करीब चार बजे जेठानी ने फोन कर बहन की बीमारी के चलते अस्पताल में मौत होने की सूचना दी। वह पहुंचे तो ससुराली बहन के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। उन्हों...