गढ़वा, जनवरी 3 -- धुरकी। थाना अंतर्गत धुरकी सदर गांव के सरसोईया दामर टोले में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान शिवकुमार परहिया की 40 वर्षीय पत्नी शीलवंती देवी के रूप में हुई है। पारिवारिक विवाद के बाद यह घटना सामने आई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...