छपरा, मार्च 24 -- छपरा हमारे संवाददाता। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नैनी बाजितपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के ऊपर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। मालूम हो कि मृतका धर्मेंद्र राय की 26 वर्षीय पत्नी गणिता देवी बताई जाती है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महाराजगंज के रहने वाले मायके पक्ष के राजेश्वर राय का कहना है कि उनकी बेटी की शादी 2017 में धर्मेंद्र राय से हुई थी और धर्मेंद्र राय और परिवार के लोग उनके बेटी के साथ मारपीट करते रहे । उनकी बेटी को लाठी डंडे से मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया वहीं अस्पताल लाने के क्रम में उनकी बेटी की मौत हो गई। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को लिखित बयान दिया है जिसमें कहा है कि दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। उधर आसपास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.