सासाराम, फरवरी 11 -- नोखा। सिसिरता ओपी के कुरी टोला गांव में बुधवार की सुबह एक तीस वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत हो गई। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि कुरी टोला निवासी बिपिन चौधरी की तीस वर्षीय पत्नी पूनम देवी को फांसी लगाकर मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सासाराम भेज दिया। आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...