मथुरा, फरवरी 19 -- थाना हाइवे अंतर्गत गांव खामिनी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में विषाक्त सेवन करने से मौत हेा गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। गांव खामिनी निवासी सुनील की पत्नी ब्रजलता ने गत रात संदिग्ध परिस्थिति में विषाक्त सेवन कर लिया। उसकी तबियत खराब होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसे उपचार को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। बताते हैं कि दो दिन पूर्व ही वह अपने मायके से ससुराल आयी थी। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.