शाहजहांपुर, फरवरी 20 -- मिर्जापुर, संवाददाता। कस्बा स्थित मेडिकल कॉलेज में सोमवार सुबह करीब 6 बजे एक 28 वर्षीय महिला को गंभीर हालत में लाया गया, ङाक्टरों द्वारा परीक्षण करने पर पता चला कि महिला की सांसे थम चुकी है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग महिला को मेडिकल कॉलेज के गेट पर छोड़कर फरार हो गए। मामले में मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार थाना परौर क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव निवासी रिंकी (28) को उसके ससुरालीजन गंभीर अवस्था में गुरूवार सुबह मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। इसी बीच सूचना पाकर थाना अल्हागंज क्षेत्र के रामपुर गांव से रिंकी के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। मायके पक्ष को आता देख ससुराल पक्ष के लोग रिंकी को मेडिकल कॉलेज के गेट पर ही छोड़कर भाग निकले। बताया जा रहा है कि करीब तीन माह पूर्व रिंकी के ...