हरदोई, मार्च 23 -- शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुहागपुर की महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर दो के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शांति पुत्री मलखान के मुताबिक, उसकी शादी थाना हरपालपुर के ग्राम नगला चौधरपुर निवासी संदीप कुमार से करीब छह साल पहले हुई थी। पति की घरवालों से अनबन रहती थी। इससे वह पति संदीप के साथ तीन वर्षों से अपने मायके सुहागपुर में रह रही थी। गुरुवार को उसकी सास रामदेवी और देवर मोहित बाइक से आए। बाइक खड़ी कर गाली-गलौज करने लगे। बाद में आसपास के लोगों के आ जाने पर वापस चले गए। पुलिस ने की गई शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.