मिर्जापुर, फरवरी 5 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्राम प्रधान के खिलाफ एक महिला ने छेड़खानी की झूठी शिकायत कर दी। पुलिस ने मामले की जांच की तो झूठी शिकायत पायी गयी। जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना देकर छेड़खानी व मारपीट करने की शिकायत की है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया की मामले की जांच की गई। महिला की शिकाय झूठी पायी गयी। इस मामले की जाँच कर कार्यवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...