उन्नाव, फरवरी 12 -- बांगरमऊ। शांति राइस मिल मैदान के सामने कच्चे नाले में मिली महिला की लाश की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सोमवार देर शाम नाले से दुर्गंध आने पर लोगों ने करीब 35 वर्षीय महिला का शव देखा और सूचना दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया और सोशल मीडिया पर फोटो वायरल की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडे ने बताया कि शव दो-चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.