नोएडा, नवम्बर 25 -- रबूपुरा, संवाददाता। रबूपुरा निवासी 42 वर्षीय महिला की रहस्यमयी बुखार से मौत हो गई। चिकित्सकों का दावा है कि महिला सिस्टीसरकोसिस नामक बीमारी से पीड़ित थी। उसका इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था। मोहल्ला लक्ष्मीबाई नगर निवासी कालू ने बताया कि उसकी पत्नी कल्पना को चार दिन पहले बुखार और सिरदर्द की समस्या हुई थी। स्थानीय चिकित्सक से दवाई लेने के बाद स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ तो महिला को बुलंदशहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां भी उसकी तबियत लगातार बिगड़ती चली गई। चिकित्सकों ने दिल्ली के लेडी हार्डिंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। महिला का बल्ड प्रेशर कम हो गया और उसका शुगर लेवल बढ़ गया था। पिछले दो दिनों से वहां इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिवाल वाले इस रहस्यमयी मौत से चिंतित हैं। परजीवी के अ...