लोहरदगा, मार्च 12 -- भंडरा, प्रतिनिधि।लोहरदगा के भंडरा-सिसई मुख्य सड़क के सरनाटोली मोड़ के समीप रविवार को हाइवा से कुचलकर धानामुंजी गांव की महिला की मौत के मामले में भंडरा पुलिस ने मृतक महिला के पति के लिखित बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक महिला के पति ने आरोपी चालक सिसई थाना क्षेत्र के लेकया डुमबर टोली निवासी राहुल कुमार यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया है। हाइवा को जब्त कर लिया गया है। मृतक महिला के पति ने पुलिस को बताया कि 32 वर्षीय बिरसमुनी उरांव गत रविवार को लोहरदगा से महिला मंडल के ट्रेनिंग कार्यक्रम में गई थी। शाम में सेमरा रोड से पैदल घर आ रही थी। इसी क्रम में बलसोता सरनाटोली के समीप मुख्य सड़क पर पीछे से आ रही हाइवा जेएच 24 बी 6634 के चालक ने तेजी एवं ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.