अंबेडकर नगर, नवम्बर 7 -- सद्दरपुर, संवाददाता। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के बरवा बीठलपुर में करीब एक सप्ताह पूर्व संदिग्ध हालात में फंदे पर महिला का शव लटकता मिलने के मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई हुई है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। बरवा बीठलपुर निवासिनी पिंका (23) पत्नी मनोज कुमार प्रजापति का शव बीते एक नवंबर को घर में संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला था। बताया गया कि पिंका की शादी अप्रैल 2022 में हुई थी। आरोप है कि ससुरालीजन दो लाख नगद व सोने की चेन की मांग के लिए पिंका को प्रताड़ित करते थे। एक नवंबर को पिंका ने शाम करीब चार बजे फोन कर अपनी बहन रंजना से रोते हुए कहा कि यदि एक घंटे में वह लोग दो ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.