शाहजहांपुर, फरवरी 19 -- महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बेहटा धीरा निवासी राधेश्याम मिश्रा ने सदर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी पिंकी की शादी करीब 20 वर्ष पूर्व चिनौर निवासी दीपक शुक्ला से की थी। आरोप है कि दीपक के प्रिया गुप्ता के साथ अवैध संबंध थे। वह पिंकी को प्रताड़ित करता था। इसी उत्पीड़न से परेशान होकर पिंकी ने फांसी लगा ली। घटना की जानकारी नाती ने फोन पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दीपक शुक्ला, प्रिया गुप्ता, राजेश शुक्ला और रमेश शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.