मऊ, फरवरी 5 -- मऊ, संवाददाता। मधुबन थाना क्षेत्र में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की वाराणसी में दो फरवरी को मौत के मामले में जांच के लिए विशेष मेडिकल टीम गठित की गई है। मामले में परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल प्रशासन के ऊपर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया था। फिलहाल अभी अस्पताल संचालक फरार बताया जा रहा है। सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता ने जांच पूरी करने के निर्देश जारी किए हैं। बलिया जनपद के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र निवासिनी सुमन को प्रसव पीड़ा होने पर मधुबन थाना क्षेत्र के सभरनपुर स्थित अपने मायके से कटघरा स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती होने के बाद चिकित्सकों ने महिला का आपरेशन किया था। आपरेशन के दौरान अधिक रक्तस्राव होने लगा था। हालत गंभीर देखते हुए महिला को वाराणसी रेफर कर दिया गया था। वाराणसी में एक...