कौशाम्बी, दिसम्बर 18 -- मंझनपुर, संवाददाता। सिराथू कस्बे के जानकीपुर मोहल्ला निवासी सुरेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि 16 दिसंबर को उनकी 56 वर्षीय पत्नी सुषमा देवी अपनी पोती को कोचिंग से लेकर पैदल घर जा रही थीं। रास्ते में पल्सर सवार दो युवकों ने सामने से उनको टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी महिला ने इलाज के लिए प्रयागराज ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया था। मामले में मृतका के पति की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने बाइक सवार दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...