मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। फातिमा कौसर उर्फ डॉली की संदिग्ध मौत मामले में दूसरे दिन भी मिठनपुरा पुलिस को आवेदन नहीं मिला। पुलिस इसका इंतजार कर रही है। थानेदार राम इकबाल प्रसाद ने बताया कि आवेदन मिलने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि थाना क्षेत्र के रज्जाक कॉलोनी में 30 वर्षीय फातिमा कौसर की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी। रविवार शाम उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया था। हालांकि, पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच में जुटी है। बताया कि घटना से पूर्व उसका पति कुछ सामान लाने बाजार गया था। बाजार से पति के लौटने के बाद यह मामला सामने आया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.