फिरोजाबाद, अप्रैल 6 -- जनपद में एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते झोलाछाप के हाथों से एक महिला की मौत हो गई। हंगामे के बाद विभागीय अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का अहसास हुआ तथा उन्होंने अन्य मामलों की तरह इस मामले में भी अस्पताल को सील करते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया। मामला थाना खैरगढ़ के अंतर्गत कसबा स्थित अवैध तरीके से संचालित इंडो केयर हॉस्पिटल का है। शनिवार को कुछ लोग ऑपरेशन के लिए एक महिला को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां झोलाछाप द्वारा ऑपरेशन किया गया। अचानक हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे आगरा लेकर गए, जहां पर उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने महिला के शव को अस्पताल लाकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.