फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 4 -- मोहम्मदाबाद, संवाददाता। नगला बाग रठौरा गांव बीमार एक महिला की मौत हो गयी। इस पर मायके वाले बिफर गये और मारपीट कर मार डालने का आरोप लगाया। संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत की और फिर इसमें समझौता करा दिया। पुलिस जांच को पहुंची। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। नगला बाग रठौरा गांव निवासी अभिषेक की 34 वर्षीय पत्नी सुमन की बीमारी के कारण एक निजी अस्पताल में 3 नवंबर की सुबह 8 बजे इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी l अभिषेक ने इसकी सूचना सुमन के पिता जनपद कन्नौज के थाना तालग्राम के गांव अदमापुर निवासी देवनरायण को दी l सूचना पर देवनरायण अपने पुत्र धर्मवीर व अन्य स्वजनों के साथ अस्पताल पहुंचे l दोनों पक्ष के लोग मृतका के शव को लेकर नगला बाग रठौरा आ गए l मृतका के पिता व स्वजन सुमन के साथ मारपीट कर...