लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में महिला की मौत के मामले में मृतका के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम कारी पोखर निवासी सौरभ कुमार पुत्र प्रेमप्रकाश ने बताया कि वह अपनी मां प्रेमा देवी के साथ भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रिया तिलकपुर स्थित मामा के घर जा रहा था। पनाह नहर से गुजरते समय रायपुर नहर के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मां प्रेमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.