प्रयागराज, फरवरी 21 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चाका में शुक्रवार को नसबंदी के दौरान महिला की मौत प्रकरण की जांच बावत स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी गयी है। सीएमओ डॉ. एके तिवारी की ओर से गठित टीम में एसीएमओ डॉ. आरसी पांडेय, डॉ. नवीन गिरि और डॉ. सुरेश शामिल हैं। डॉ. पांडेय ने बताया कि हो सकता है रविवार को ही टीम जांच के लिए सीएचसी जाएगी। जांच टीम मंगलवार का अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंप देगी। शुक्रवार को नैनी के खरकौनी की रहने वाली रोशनी भारतीय नसबंदी कराने के लिए सीएचसी गयी थी। वहां हालात बिगड़ने पर एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया था, जहां उसकी मौत हो गयी थी। महिला की मौत पर पुलिस ने डॉ. प्रतिभा, आशुतोष सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी थी। महिला की मौत पर परिजनों ने चक्काजाम करने के साथ सीएचसी में ...