पीलीभीत, जनवरी 1 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम ढकिया नथा निवासी प्रेम बहादुर ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 24 दिसंबर को गांव का राकेश कुमार अपने ई रिक्शा से पीलीभीत से अपने गांव जा रहा था। ई-रिक्शा पर उसकी पत्नी उषा देवी के अलावा गांव की दुर्गा देवी, मैका देवी, लीलावती और ई रिक्शा चालक राकेश कुमार का 7 वर्षीय पुत्र रनवीर बैठा हुआ था। दोपहर पौने चार बजे पीलीभीत बरेली मार्ग पर देवहा पुल के समीप कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव की ही लीला देवी पत्नी सालिकराम की उपचार के दौरान मौत हो गई। ई-रिक्शा भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...