अलीगढ़, फरवरी 1 -- चण्डौस, संवाददाता। क्षेत्र के गांव नगला पदम में गेहूं के खेत में मिले महिला के शव की शिनाख्त के बाद मृतका के चचेरे भाई आरिफ पुत्र मंसूर निवासी नवी करीम, जिला हापुड़ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी चचेरी बहन मुन्तश उर्फ गुल्लो की शादी वर्ष 2020 में कस्बा चण्डौस निवासी शाहरुख पुत्र चमन के साथ की थी। ससुराल पक्ष दहेज को लेकर मुन्तश को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि पति शाहरुख उस पर अनैतिक कार्य करने का दबाव बनाता था, विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। गुरुवार को परिजनों को सूचना मिली कि ससुराल पक्ष ने मुन्तश की हत्या कर उसके शव को गांव नगला पदम के गेहूं के खेत में फेंक दिया। कोतवाल चण्डौस सत्यवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतका के पति शाहरुख, ससुर चमन, सास मुनसैदी तथा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.