रुडकी, मई 15 -- कस्बे में सड़क दुर्घटना में हुई एक महिला की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ग्राम हरचंदपुर माजरा निवासी बिरम सिंह ने बताया कि पिछले साल उसकी बहन शिमला अपने ससुराल से अपने घर आई थी। 20 अगस्त को उसकी बहन घर से कुछ कूड़ा लेकर सड़क के पास डालने गई थी। उसी समय घर के सामने तेज गति से आ रहा बाइक सवार करण सिंह, निवासी ग्राम धर्मपुर ने बहन को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगते ही बहन सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर कर दिया। जौलीग्रांट जाते समय रास्ते में ही उसकी बहन की मौत हो गई। घटना के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.