संभल, दिसम्बर 3 -- असमोली क्षेत्र के गांव रायां बुजुर्ग में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। परिवार के लोग असमोली के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्रसूता को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जिस पर प्रसूता के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर आरोप लगाया। दोनों पक्षों में नोंकझोंक हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाक्षेत्र के गांव ओबरी निवासी हामिद की बेटी शब्बू की शादी तीन वर्ष पूर्व गांव रायां बुजुर्ग निवासी अमजद के साथ हुई थी। 27 नवंबर को शब्बू को असमोली के पायल नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां एक दिसंबर को उसने बच्चे को जन्म दिया। सोमवार शाम उसे ससुराली घर ले गए। मंगलवार को अचानक शब्बू की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत पायल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पाकर मायके पक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.