मिर्जापुर, फरवरी 27 -- हलिया। थाना क्षेत्र के हलिया ड्रमंडगंज मार्ग पर महूगढ़ गांव में बकरी चरा कर घर जा रही महिला को बाइक के धक्के से हुई मौत के बाद पति ने गुरुवार को लापरवाहीपूर्वक बाइक चलाने और दुर्घटना करने में मुकदमा दर्ज कराया है। महूगढ़ गांव निवासी संतोष की 40 वर्षीय पत्नी शांती की बकरी चराकर घर वापस लौटते समय हलिया ड्रमंडगंज मार्ग के महूगढ़ गांव के पास लापरवाही से बाइक चला रहे गाँव निवासी प्रियांशु ने धक्का मार दिया l जिससे पत्नी की सड़क पर गिर कर मौत हो गई। मृतक महिला के पति की तहरीर पर पुलिस लापरवाही पुर्वक बाइक चलाने का मुकदमा दर्ज कर जांचपडताल में जुट गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की मौत के बाद पति के तहरीर पर एक व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.