शामली, अप्रैल 6 -- थाना क्षेत्र के गांव हुरमजपूर में विवाहिता महिला की मौत के मामले में परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने पर मृतका महिला के परिजनों ने उच्चाअधिकारियों को मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। जनपद बागपत के गांव छछरपुर निवासी नीतू की शादी गांव हुरमजपूर निवासी अंकित के साथ 19 जनवरी 2019 में शादी हुई थी। शादी के बाद उसके यहां एक पुत्र ने जन्म लिया। बीते शनिवार को नीतू की शामली के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पिता मगन सिंह ने थाना कांधला पर हत्या का आरोप लगाते हुए पति, ससुर, सांस, देवरा के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। मामले में 2 दिन बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर मायके पक्ष के लोगों ने उच्च अधिकारीयो से प्रकरण को लेकर वार्ता की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.