नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 9 साल से फरार एक फर्जी महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। इस फर्जी डॉक्टर के गलत ऑपरेशन से एक महिला की मौत हो गई थी। इस संबंध में मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फर्जी डॉक्टर फरार चल रही थी। नकली महिला डॉक्टर संगम विहार की रहने वाली है और फर्जी बीएएमएस डिग्री के आधार पर क्लीनिक चलाती थी। पुलिस के मुताबिक, यह मामला साल 2009 का है। दरअसल, रणहौला निवासी रमेश कुमार ने अपनी गर्भवती पत्नी को पेट दर्द होने पर आरोपी डॉक्टर के विकास नगर स्थित क्लीनिक में भर्ती कराया था। 22 सितंबर, 2009 को उसने महिला को दवा देकर छुट्टी दे दी थी। दर्द बढ़ने पर 23 सितंबर को महिला को दोबारा भर्ती कराना पड़ा। इस पर फर्जी डॉक्टर ने सर्जरी की सलाह दी और ऑपरेशन किया, जिसके बाद मरीज को फिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.