अररिया, फरवरी 13 -- नरपतगंज। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या 15 निवासी 35 वर्षीय महिला की मौत इलाज के दौरान नेपाल के अस्पताल में मंगलवार को हो गयी। परिजनों ने मंगलवार रात शव को नरपतगंज थाने लाया गया। जहां से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेजा। मृतका फतेहपुर वार्ड 15 निवासी 35 वर्षीय सबनम खातून पति मो फिरोज बतायी जाती है। घटना को लेकर ससुरालवालों ने दहेज को लेकर पति, सास-ससुर सहित आठ लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति मो फिरोज को गिरफ्तार कर लिया। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महिला का शादी 16 वर्ष पूर्व हुई थी। जिसमें एक पुत्र और पुत्री है। घटना को लेकर मायके वालों के अनुसार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि तीन दिन पूर्व पति फिरोज, सास ,ससुर सहित अन्य ...