महिला की मौत, प्रेमी पर लगाए आरोप
हरदोई, फरवरी 20 -- हरदोई। एक गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। भाई ने महिला के प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई के मुताबिक, उसकी बहन बेवा थी। गांव के एक युवक के से उसका प्रेमप्रसंग हो गया। इसके बाद उसकी बहन गर्भवती हो गई। डिलीवरी के दौरान इलाज में लापरवाही की गई। इससे उसकी मौत हो गई। महिला के प्रेमी ने नवजात शिशु को लेने से इनकार कर दिया। कोतवाल वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.