बिहारशरीफ, अक्टूबर 11 -- इस्लामपुर थाना क्षेत्र के चुल्हन बिगहा गांव की घटना आग में जलने से हुई है विवाहिता की मौत इस्लामपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के चुल्हन बिगहा गांव में शनिवार को एक महिला की मौत हो गयी। महिला की मौत जलने से हुई है। मायके के लोग जलाकर मारने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि पति दूसरी शादी करना चाहता था। इस वजह से हत्या की गयी। मृतका विकास कुमार की 25 वर्षीया पत्नी सुनीता देवी है। हालांकि, किसी ने अभी तक लिखित शिकायत नहीं की है। सुनीता की शादी छह साल पहले हुई थी। पिता हिलसा थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी संजय गोप ने आरोप लगाया कि दामाद दूसरी शादी करना चाहता था। इस वजह से अक्सर बेटी के साथ मारपीट करता था। करीब 20 दिनों से वह मायके में ही थी। चार दिन पहले ही ससुराल आयी थी। शुक्रवार की शाम गांव के लोगों ने मौ...