हरदोई, जनवरी 13 -- हरदोई/पाली, संवाददाता। पाली थाना परिसर में पुलिस अभिरक्षा के दौरान हुई महिला की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सनसनीखेज खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार महिला को पीठ में सटाकर गोली मारी गई थी। पोस्टमार्टम की कार्रवाई डॉक्टरों के पैनल द्वारा की गई, जिसकी पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पाली थानाक्षेत्र के रामापुर अटरिया गांव निवासी अनूप यादव ने सोमवार को दिनदहाड़े थाना परिसर में मेस के पास पत्नी सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पाली पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था और न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया गया था। मंगलवार को लगभग 35 मिनट तक चली पोस्टमार्टम प्रक्रिया में यह तथ्य सामने आया कि सोनी को पीठ में सटाकर गोली मारी गई थी, जिससे उसके फेफड़े और लिवर फट गए थे। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.