कौशाम्बी, मई 17 -- संदीपन घाट थाने के पट्टी परवेजाबाद बड़ागांव में शुक्रवार सुबह महिला की पीट-पीटकर हत्या के बाद शव को कुंए में फेंक दिया गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुंए से बाहर निकाला। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां ने दामाद पर हत्या कर शव को कुंए में फेंकने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एयरपोर्ट थाने के गौसपुर कटहुला गांव की लक्ष्मी पत्नी कमलचंद्र ने बताया कि उसने अपनी बेटी गुड्डी देवी की शादी संदीपन घाट थाने के पट्टी परवेजाबाद बड़ागांव निवासी बिन्देश्वरी प्रसाद पुत्र घसीटे के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसे प्रताड़ित किया करता था। आरोप है कि श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.