सुल्तानपुर, जनवरी 8 -- कादीपुर, संवाददाता। पुराने विवाद के चलते आरोपी द्वारा महिला की पिटाई मामले में पुलिस ने सीओ विनय गौतम के निर्देश पर एक व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कोतवाली के मालापुर (कुकुडीपुर) की शोभावती पत्नी दिलीप धोबी का आरोप है कि बीते 14 दिसंबर 2025 को वह राइस मिल से शाम लगभग 6:30 बजे चावल कूटा कर अपने घर के गलियारे में पहुंची। तभी पहले से ही घात लगाए बैठे विपक्षी ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज देने लगा। मना करने पर लात घूसो से मारा पीटा एवं जान से मारने की धमकी दी। सीओ के निर्देश पर पुलिस ने मंगलवार को गांव के ही महेंद्र केवट के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...