सुल्तानपुर, फरवरी 4 -- कादीपुर। रंजिश बस आरोपियों ने एक महिला एवं उसकी दो बेटियों को घर में घुसकर मारा पीटा जिससे उन्हें काफी चोट आई। कोतवाली के हसनपुर टैनी निवासी कलावती पत्नी हौसिला प्रसाद का विपक्षियों से रंजिश चल रही है। आरोप है कि मंगलवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे विपक्षियों ने घर में घुसकर गाली गलौज देते हुए कलावती एवं उनकी बेटियां अनीता व विनीता को लाठी, डंडे से मारापीटा। जिससे तीनों को काफी चोट आई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही सत्यम, शिवांगी एवं गीता के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...