प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 16 -- सांगीपुर। महिला के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के पीठापुर (भवानीगढ़) गांव की साक्षी पत्नी विष्णु यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि 13 फरवरी की शाम करीब साढ़े पांच बजे पड़ोसी गांव चिचिहरा निवासी कृपाशंकर शुक्ल पुत्र बलदेव शुक्ल व पिंकू ओझा पुत्र दिनेश ओझा ने गाली देते हुए उसे मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। एसओ गौरव त्रिवेदी ने कहा कि पीड़ित महिला की तरफ से मिली तहरीर की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.