खगडि़या, अक्टूबर 13 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि। जिले के मानसी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर मृत 45 वर्षीय महिला का रविवार को चौथे दिन भी पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मृगका के पास से पहचान के लिए कोई चीज नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान नही हो सकी। शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया गया। उन्होंने बताया कि पहचान नही होने पर 72 घंटे बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि गत 8 अक्टूबर की रात मानसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के प्लेटफार्म पर ट्रेन से गिरकर एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.