मोतिहारी, जून 16 -- कल्याणपुर,निसं। पकड़ी दीक्षित पंचायत के वार्ड संख्या 7 में शनिवार की शाम विधवा महंगी देवी(60) धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी। सूचना पर पहुंचे डीएसपी संतोष कुमार, इंस्पेक्टर नीरज कुमार, कल्याणपुर थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की। मौके से एक महिला व उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। ढ़ाई कट्ठा जमीन के लिए हुए विवाद में हत्या किये जाने की बात सामने आ रही है। मृतका महंगी देवी के पति शिव राम की पहले ही मौत हो चुकी है। महिला को कोई संतान नहीं था। इसलिए वह अपने भगीना कल्याणपुर के कटहरिया निवासी प्रभू राम को अपने साथ घर पर रखती थी। उसकी शादी पकड़ी दीक्षित से ही की थी। भगीना के दो लड़की व एक लड़का साथ में रहते हैं। एसपी स्वर्ण प्रभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.