बिहारशरीफ, अगस्त 11 -- महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या पति पर लगाया जा रहा हत्या करने का आरोप इस्लामपुर थाना क्षेत्र के गुलजारबाग गांव की घटना घटना का कारण स्पष्ट नहीं, आपसी विवाद की भी चर्चा फोटो : इस्लामपुर हत्या-बिहारशरीफ सदर अस्पताल में सोमवार को पोस्टमार्टम के दौरान मृत महिला के परिजन। इस्लामपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गुलजारबाग गांव में रविवार की रात बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या कर दी गयी। हत्यारों ने धारदार हथियार से गला काट दिया। सोमवार की सुबह उनका बेटा घर पहुंचा तो शव देखकर घटना की जानकारी हुई। हत्या करने का आरोप महिला के पति पर ही लगाया जा रहा है। मृतका संजय मांझी की 60 वर्षीया पत्नी गिरानी देवी थी। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। लोग पति-पत्नी के बीच विवाद की भी चर्चा कर रहे हैं। संजय मूल रूप से जहानाबाद जि...