फतेहपुर, फरवरी 15 -- बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के हरियापुर गांव में शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब मायके में रह रही एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने हत्या कर शव जलाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। औंग थाना के खदरा गांव में ब्याही 48 वर्षीय संतोष कुमारी पत्नी सुशील कुमार प्रजापति पिछले करीब 20 वर्षों से अपने मायके में रहकर मां ननकी देवी की देखभाल और खेती-बाड़ी देखती थीं। उनके पति और बड़ा बेटा राहुल छत्तीसगढ़ में निजी नौकरी करते हैं, जबकि छोटा बेटा अभिनव गांव खदरा में रहकर पढ़ाई कर रहा है। शनिवार रात वह खाना खाकर ऊपरी मंजिल के बरामदे में सोने चली गई थी। 85 वर्षीय बुजुर्ग मां ननकी देवी नीचे कमरे में सो रहीं थीं। रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक आग की लपटें देख मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.