ललितपुर, दिसम्बर 18 -- महिला की जमीन पर अवैध कब्जा लोलितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम पटना पारौल निवासी आदिवासी महिला संतोषरानी पत्नी परम सहरिया ने बताया कि उसकी पुरानी कृषि भूमि पर दबंगों ने कब्जा जमा लिया है। वह उसको खेती किसानी का काम नहीं करने दे रहे। इस संबंध में उसने कलेक्ट्रेट में अफसरों को शिकायती पत्र सौंपा। महिला ने राजस्व अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए। - पुलिस की सुपुर्दगी में दी जेसीवी ललितपुर। सौजना क्षेत्र के पास एक बड़ी पहाड़ी पर अवैध खनन की जानकारी मिलते ही खान अधिकारी अमितोष वर्मा ने मौके पर छापेमार कार्रवाई की और जेसीवी मशीन को पुलिस की सुपुर्दगी में सौंप दिया। खान अधिकारी के निर्देश पर वाहन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। खान अधिकारी के मुताबिक किसी को भी जनपद में अवैध खनन नहीं करने दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...