मिर्जापुर, फरवरी 28 -- मड़िहान, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के लुरकुटिया गांव में शुक्रवार की सुबह महिला की गला रेतकर हत्या कर गेहूं के खेत में अर्धनग्न अवस्था में फेंका शव पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुट गई। वहीं घटना की जानकारी होते ही आईजी आरपी सिंह ने एसएसपी सोमेन बर्मा, एएसपी आपरेशन ओपी सिंह के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। मड़िहान थाना क्षेत्र के लुरकुटिया गांव स्थित गेहूं के खेत में एक 40 वर्षीय अज्ञात महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृत महिला का गला धारदार हथियार से रेता गया था। दोनों पैर में भी कटे के निशान थे। खेत किनारे सड़क पर चारों ओर खून फैला हुआ था। घटनास्थल से तीन मीटर दूर बांस की बल्ली, रस्सी पड़ा मिला। ग्रामीणों ने खेत में शव पड़ा देख पुलिस को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.