प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 22 -- विश्वनाथगंज (प्रतापगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। चार साल पहले पति की मुंबई में मौत के बाद यहां गांव में अलग घर बनवाकर आठ साल के बेटे के साथ रहने वाली महिला की शनिवार शाम गला दबाकर हत्या कर दी गई। बेटे ने दो महिला और दो पुरुष को घर से निकलते देखा तो अपनी दादी को जानकारी दी। पुलिस ने मृतका की सास की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देल्हूपुर थाना क्षेत्र के सहेरुआ निवासी 30 वर्षीय पूजा गुप्ता के पति कुलदीप की चार साल पहले मुंबई में रेलवे ट्रैक पर लाश मिली थी। इसके बाद वह अपने इकलौते बेटे रौनक के साथ अलग घर बनवाकर रहने लगी। उसकी सास शांति देवी सड़क के दूसरी ओर अकेले रहती है। शनिवार को शांति, पूजा शनिदेव धाम पर दुकान लगाए थे। शाम करीब तीन बजे पूजा घर आ गई। कुछ देर बाद में उस...