बिजनौर, दिसम्बर 9 -- बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव वीरभानवाला में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। 12 घंटे बाद पति ने अपने भाई को पत्नी का शव घर में पड़ा होने की सूचना दी। जिससे सनसनी फैल गई। पति पर हत्या का शक है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। थाना क्षेत्र के गांव वीरभानवाला निवासी जोगा सिंह पुत्र संतोख सिंह नशेड़ी व्यक्ति है। उसके चार संतान हैं। जिसमें तीन पुत्री व एक पुत्र है। जोगा सिंह एक पुत्री का विवाह कर चुका है। उसके दो बेटी बिजनौर में रहकर कोचिंग कर रही है। जबकि उसका पुत्र जयपुर शादी में गया था। बच्चों की गैर मौजूदगी में डेरे पर केवल पति-पत्नी ही मौजूद थे। सोमवार को जोगा सिंह देर से सोकर उठा। 12 बजे उसने अपने भाई गुलजार सिंह के घर पहुंचकर पत्नी परमजीत कौर (45 वर्ष) का शव घर पर पड़ा होने की जानकारी दी। गुलजार सिंह दिव्यां...