लखनऊ, जुलाई 29 -- लखनऊ, संवाददाता। बलरामपुर अस्पताल की महिला कर्मचारी रीना (45) की रीढ़ की हड्डी खिसक गई थी। ठाकुरगंज संयुक्त अस्पताल के सर्जन ने टीम के साथ ऑपरेशन कर हड्डी को जाम कर दिया है। महिला करीब छह माह से दर्द से बेहाल थी। ठाकुरगंज टीबी संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि महिला कर्मचारी रीना को करीब छह माह से कमर से लेकर दोनों पैरों में असहनीय दर्द था। यह समस्या बढ़ती जा रही थी। मरीज ने ओपीडी में सर्जन डॉ. राजेश प्रजापति को दिखाया। डॉ. राजेश ने एक्सरे और अन्य जांच करवाई। जांच में पता चला कि रीढ़ की हड्डी खिसक गई है। नस का रास्ता बंद हो चुका है, जिससे दूसरे अंग में खून की आपूर्ति की समस्या हो रही थी। डॉ. राजेश ने पूरी टीम के साथ नि:शुल्क रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन किया। रीढ़ में स्क्रू और रॉड डाला गया। इससे खिसक रही हड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.