भागलपुर, फरवरी 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता अद्वितीय सामाजिक व सांस्कृतिक सर्व कल्याण संस्था ने कृषि विभाग आत्मा भागलपुर के साथ मिलकर महिला किसान की रैली का आयोजन किया। सोमवार को रैली के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हुए महिला किसानों को जागरूक किया गया। इस दौरान रैली में जैविक खेती करने वाली महिला किसान भी शामिल हुईं। यह रैली कृषि भवन आत्मा से शुरू हुई और सचिव अंजली घोष के नेतृत्व में निकाली गयी। सभी महिला किसान तिलकामांझी चौक से हवाई अड्डा में बने अन्न द्वार से किसान जनसभा में शामिल हुईं। मौके पर संगीता देवी, लालपरी देवी, कंचन देवी, प्रीति देवी, साखो देवी, नेहा देवी, चंदा देवी, गीता देवी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...