झांसी, नवम्बर 4 -- चिरगांव थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव छिरौना मे 45 वर्षीय महिला किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह वह बंद कमरे में साड़ी से फंदे पर झूलती मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। गांव छिरौना की रहने वाली बबीता राजपूत (45) पत्नी स्व. उमेश राजपूत किसान थी। वह अपने 18 वर्षीय बेटे ऋषि के साथ रहती थी। सोमवार की रात खेत से घर आई और परिजनों के साथ खाना खाया। इसके बाद सभी सोने चले गए। तभी बबीता अंदर के कमरे में गई। वहां उसने साड़ी से फांसी का फंदा बनाया और झूल गई। मंगलवार को सुबह जब परिजन नींद से जागे तो बबीता की कोई आहट नहीं हुई। उन्होंने अंदर के कमरे में देखा तो दंग रह गई। वह फांसी के फंदे पर झूल रही थी। जिससे वह चीख पड़े। शोर सुनकर...