कौशाम्बी, जून 30 -- मंझनपुर, संवाददाता चरवा थाना पुलिस ने 24 घंटा के भीतर ही मोहिद्दीनपुर गांव की राजकुमारी उर्फ गायत्री देवी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। गायत्री देवी की हत्या उसके जेठ के लड़के ने की थी। पुलिस ने आरोपी को तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। एसपी राजेश कुमार ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि रविवार की रात करीब नौ बजे मोहिद्दीनपुर गांव की राजकुमार उर्फ गायत्री देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गायत्री देवी के पति मानसिंह रिटायर्ड फौजी थी। एक साल पहले उनका बीमारी की वजह से निधन हो गया था। गायत्री देवी की तीन बीघा जमीन पर जेठ स्व. अमर सिंह के लड़के रामप्रकाश उर्फ नन्हें की निगाह गड़ी थी। वह चाहता था कि गायत्री देवी उसको जमीन वरासत कर दे, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थी...